गणपति लाए बरखा, लिंक नहर खोली

BY — August 30, 2014

पांडालों में उमड़े भक्त, पहली रात गरजते हुए बरसे बादल

290813उदयपुर। काफी अरसे से ठंडा पड़ा मानसून गणेश चतुर्थी की रात सक्रिय हुआ। रात को गरज के साथ शहर के कई इलाकों में बरसात हुई। शनिवार सुबह भी यकायक तेज छींटों के साथ अलग अलग जगह बरसात हुई वहीं मौसम खुशगवार हो गया।

कई दिनों से भीषण उमस ने शहर के बाशिंदों का हाल-बेहाल कर रखा है। हालांकि कल रात और आज सुबह कहीं-कहीं खंड वर्षा हुई। कल रात और आज सुबह हुई बारिश की वजह से सुबह हल्की ठंडक रही लेकिन दिन चढ़ते ही उमस फिर बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में 12 बजे तक का तापमान 30 डिग्री था। आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटों में सिंचाई विभाग के अनुसार जिले में कहीं कहीं छुटपुट बारिश दर्ज की गई जिसमे सबसे अधिक केजड़ 38 मिमी हुई। अमूमन प्रतिवर्ष सितम्बर मध्य तक आसपास के नदी नाले ही नहीं लबालब हो जाने वाली शहर की झीलें भी इस बार झीलें अब तक खाली हैं।
300813लिंक नहर खोली : सीसारमा से लगातार आवक बानी रहने से कल सिंचाई विभाग ने स्वरुपसागर के लिंक गेट खोल दिए जिससे फतहसागर में पानी की आवक जारी हो गई। पिछोला का जलस्तर 8 फीट 8 इंच था जिसको सात फीट तक खाली किया जाएगा। यदि सीसारमा से पानी की आवक जारी रही तो गेट लगातार खोला जा सकता है। आज सुबह 11 बजे तक फतहसागर का जलस्तर 3 फीट था।
300812पांडालों में भी विराजे श्रीगणेश
शहर के पांडालों में भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना काफी हर्षोल्लास के साथ की गई। पांडाल में समिति के लोग प्रतिमाओं को लेने जुलूस की शक्ल में गाजे बाजे के साथ गए तथा गणेश की जयकार के साथ प्रतिमाओं को लाकर पांडालों में श्रद्धा के साथ आवश्यक पूजन-अर्चना के साथ उनकी स्थापना की गई। पांडालों के समिति के लोगों ने आकर्षित साज सज्जा के साथ सजाया।
गणेश साथ लाए बारिश : वर्तमान में पानी की कमी से परेशान किसानों की भी गणेश के आगमन के प्रथम दिवस पर ही पानी गिरने से एक उम्मीद जगी है। बीती रात से बरसात का मौसम बनने लगा और देर रात बदरा बरसे। हालांकि बरसात कुछ मिनटों में ही थम गई। आज सुबह ही लगभग सात बजे कुछ देर के लिए बारिश को दौर चला। भक्तों के भरोसा है कि इस बार भगवान श्री गणेश उनके दुखों को हर कर उन्हें प्रगति सुख शंाति एवं समृद्धि प्रदान करेंगे। लोगों में गणेशोत्सव को लेकर काफी उल्लास है तथा भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *