तैंतीस लाख की धोखाधड़ी का आरोपी दंपती रिमाण्ड पर

BY — September 4, 2014

Police_capउदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने 33 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक दंपती को गिरफ्तार किया जिसे न्यायालय में दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार सेक्टर 11 निवासी अमृतपालसिंह और हरजीतसिंह पुत्र सुरजीतसिंह ने दर्ज मामले में बताया कि आरोपी शोभागपुरा निवासी वीरेन्द्र पुत्र उदयलाल पटवा और उसकी पत्नी संगीता पटवा ने कुछ समय पूर्व मकान गिरवी रखकर उसके बदले 33 लाख रुपए उधार लिए और समय पर पैसे देने का आश्वासन दिया था। कुछ समय बाद आरोपी ने पैसे नहीं दिए। पीडि़त मकान पर कब्जा करने गया तो पता चला कि आरोपियों ने यह मकान पूर्व में ही किसी अन्य को बेच दिया है। पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र व उसकी पत्नी संगीता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को दो दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *