पिता को दिन दहाड़े मारा चाकू

BY — September 8, 2014

Police_capउदयपुर। आपसी विवाद के चलते एक युवक ने सोमवार दिन दहाड़े अपने पिता को खुलेआम चाकू मार दिया।

पुलिस के अनुसार बड़ी होली भोईवाड़ा निवासी सत्यनारायण (55) पुत्र चतुर्भुज भोई को उसके पुत्र राकेश (22) ने हाथीपोल चौराहे पर दोपहर करीब 12.30 बजे चाकू मार दिया। राकेश चाकू मारकर वहां से फरार हो गया वहीं सत्यनारायण को प्रत्यक्षदर्शियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। कारण पुराना पारिवारिक बताया गया है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply