पेसिफिक में फ्रेशर पार्टी का धमाल

BY — September 20, 2014

200907उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रबन्धन संकाय में एमबीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी हुई। शुभारम्भ पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रेसीडेन्ट प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागन्तुक छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एज्युकेशन एण्ड रिसर्च युनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट की डीन प्रोफेसर महिमा बिड़ला ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आज के चुनौतीपूर्ण वातावरण में अपनी पहचान बनाने हेतु संवाद-कौशल, त्वरित निर्णय क्षमता, मल्टीटास्किंग आदि में पारंगत होने पर बल दिया। सीनियर एवं जूनियर विद्यार्थियों ने मनभावन नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियां दी। प्रीतेश एवं ग्रुप द्वारा साइबर क्राइम की थीम पर ड्रामा प्रस्तुत किया गया। उससे पूर्व सीनियर्स कि प्रोफाइल मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 42 प्रोफाईल बनाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता गुंजन जैन, द्वितीय कामिनी तथा तृतीय प्रियंका जोशी थे।
200906मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता थी। प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। प्रथम चरण में रेम्प वाक, द्वितीय टेलेण्ट राउण्ड व तृतीय प्रश्नोत्तरी राउण्ड था। प्रतियोगिता में 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मिस्टर फ्रेशर का ताज संदीप और मिस फ्रेशर का ताज प्रियंका जोशी को दिया गया। रनर्स अप रजत औदिच्य एवं प्रियांशा थे। प्रतियोगिता के निर्णायकगण नगर की प्रमुख इवेन्ट ऑर्गेनाइजर अंजुम लियाकत एवं फॉरेन लैग्वेज इन्स्ट्रक्टर श्लाका वैष्णव थे। बेस्ट एपीयरेन्स पुरस्कार पल्लवी भाटिया, नेहा भट्ट, मोहम्मद बिलाल और गर्वित पोरवाल को दिया गया। बेस्ट स्माइल पुरस्कार अंजली चौहान और सुन्दरलाल साहु को दिया गया। बेस्ट टेलेण्ट का खिताब डी. राहुल और रितु फतावत को दिया गया। राजस्थानी वेशभुषा एवं संस्कृति प्रतिनिधित्व का विशेष पुरस्कार नम्रता जावद ने जीता। संयोजन विश्वविद्यालय कि शिवानी जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनन माण्डावत, तुषार अग्रवाल, निधि काबरा, रिधि सिंधी, आयशा, अंकित, मंसूर, लविश भंसाली आदि छात्र-छात्राओं ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *