विजय जुलूस या जनचेतना रैली

BY — September 20, 2014

200908उदयपुर। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद एनएसयूआई की विजय के बाद प्रशासन द्वारा जुलूस नहीं निकालने देने पर इसे जनचेतना रैली का नाम देकर शनिवार को शहर में जुलूस निकाला गया। इस रैली से कांग्रेस ने निकाय चुनाव के प्रचार का आगाज कर दिया है।

रैली में एनएसयूआई एवं कांग्रेस अब वार्डों की ओर के नारे लिखे बैनर लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा जोश था। सबसे आश्चर्य की बात यह कि इस कथित विजय जुलूस रूपी जनचेतना रैली में कांग्रेस के विभिन्न गुटों के सभी नेता एकजुट होकर शामिल हुए। रैली फतह स्कूल से शुरू होकर सूरजपोल, अस्थल मंदिर, झीनीरेत चौक, मंडी, देहलीगेट, टाउन हॉल रोड होते हुए फतह स्कूल कर समाप्त हुआ। रैली में दुपहिया वाहनों पर छात्र व कांग्रेस नेता नारे लगाते चल रहे थे। जीप में अध्यक्ष हिमांशु चौधरी, संयुक्त सचिव भावना मेघवाल सवार थी, जिनका जगह-जगह कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *