Header Banner

दीपावली मेले की तैयारियां पूरी

BY — October 12, 2014

उदघाटन 14 को

121009उदयपुर। नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के आखिरी दीपावली मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अब तक निकाय चुनाव की आचार संहिता नहीं लगने के कारण जहां उदघाटन समारोह में भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है वहीं कांग्रेस की शहर जिलाध्यकक्ष को भी बुलाया गया है। मेले का उदघाटन मंगलवार शाम 7.30 बजे होगा।

निम्बार्क पीठ अस्थल आश्रम के मेवाड़ महामण्डलेश्वर रासबिहारी शरण के पावन सान्निध्य में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया उदघाटन करेंगे। कार्यक्रम में उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा, दिनेश भट्ट, नीलिमा सुखाडिया सम्मानित अतिथि होंगे। महापौर रजनी डांगी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सांस्कृतिक संध्या के शुरूआती दो दिन 14-15 अक्टूबर को स्थानीय प्रतिभा नाईट होगी। 16 अक्टूबर को वेदान्ता ग्रुप हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रायोजित ऋतु पाठक एण्ड ग्रुप की स्टार नाइट, 17 अक्टूबर को उज्जैन के शर्मा बंधुओं की भक्ति संध्या, 18 अक्टूबर को अक्षय पाल वैष्णवी की लिटिल चैम्प व लाफ्टर नाइट, 19 अक्टूबर को आरके मार्बल ग्रुप द्वारा प्रायोजित कवि सम्मेलन व 20 अक्टूबर को दिलबाग सिंह एवं अन्य कलाकारों की पंजाबी नाइट होगी। कवि सम्मेलन में प्रदीप चौबे, वेदप्रकाश वाजपेयी, जगदीश सोलंकी, विष्णु सक्सेना, सरदार मनजीत सिंह, शालिनी सरगम, श्याम पाराशर कवितापाठ करेंगे। कवि सम्मेलन के सूत्रधार अजातशत्रु करेंगे। इस बार मेले में शहर की जनता के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्या 20 अक्टूबर को समाप्त होगी लेकिन मेला दीपावली तक सतत् जारी रहेगा। दीपावली के दिन 23 अक्टूबर को निगम प्रांगण में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। प्रेस दीर्घा, वीआईपी दीर्घा, दर्शक दीर्घा व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कवरेज के लिए मचान भी बनाया गया है। बेरीकेड्स पर जालियां लगाई गई है जिससे सुरक्षा में खलल न हो। उन्होंने बताया कि स्टॉलों को इस तरह लगवाया गया है कि जिससे जनता को किसी भी दुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
निमंत्रण समिति की संयोजक किरण जैन ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्रों को बंटवाने का काम चल रहा है। सांस्कृतिक संध्या की जानकारी के लिए निमंत्रण पत्र भी छपवाए गए है जिसमें कार्यक्रमों की सूचि है जिसे हर वर्ग का दर्शक अपने पसंदीदा कार्यक्रम में आ सके और मेले व सांस्कृतिक संध्या का पूर्ण आनंद ले सके। पत्रकार वार्ता में कृष्णकांत कुमावत, सत्यनारायण मोची, भूपेन्द्र जैन, खलील मोहम्मयद, हेमलता शर्मा, राखी माली आदि भी मौजूद थे।
ये होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम :
14 अक्टूबर     स्थानीय प्रतिभा नाईट
15 अक्टूबर     उभरते सितारे
16 अक्टूबर     वेदान्ता ग्रुप हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रायोजित रितु पाठक की स्टार नाईट
17 अक्टूबर     शर्मा बंधुओं की भक्ति संध्या
18 अक्टूबर    अक्षयपाल वैष्णवी की लिटिल चेम्प व लाफ्टर नाईट
19 अक्टूबर     आर के मार्बल ग्रुप द्वारा प्रायोजित कवि सम्मेलन
20 अक्टूबर     दिलबाग सिंह की पंजाबी नाइट

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply