• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

भक्ति भाव में डूबे शहरवासी

admin by admin
October 17, 2014
in Featured
0
भक्ति भाव में डूबे शहरवासी
85
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

शर्मा बंधुओं ने लगवाए भक्ति के गोते

171012उदयपुर। बांसुरी की धुन और तबले की थाप पर शिवजी की आराधना में शिव रंजनी राग में तांडवस्रोत जब लोगों ने सुना तो हर और से बम बम भोले की आवाज के साथ, कभी जय माता दी तो कभी राधे-राधे जयकारों की गूंज शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक संध्या की भजन संध्या में देर रात लगती रही।

भक्ति पदों के बीच जब शिवजी की बारात, शरद पूर्णिमा पर वृंदावन का रास जैसी अद्भूत प्रस्तुतियां लोगों को काफी रास आई जिससे गुलाब सर्दी के बीच भी माहौल देर रात जमा। भजनों के क्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर पर ख्याति प्राप्त उज्जैन के शर्मा बंधुओं सर्वश्री पं. राजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, शैलेष शर्मा एवं मिथिलेश शर्मा ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोताओं ने कर्णप्रिय भक्तिगीतों का लुफ्त उठाया।
प्रेस समिति संयोजक व मेला प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि संगीत संध्या की शुरूआत ‘गणपति वंदन गाओ, मंगल भजन सुनाओ…’ से की। इस शानदार प्रस्तुति के बाद शर्मा बंधुओं ने राधा कृष्ण का शरद पूर्णिमा पर वृंदावन का रास का वर्णन का भक्तिपद ‘चांदनी रात में जमुना किनारे श्याम जब मधुर मधुर बंशी बजाए…’ सुनाया तो हर एक भाव विभोर हो गया। कृष्णमय माहौल में जब ‘राधे राधे जपा करो, कृष्ण रस पीया करो…’ सुनाया तो हर एक भक्ति के रस में डूब गया। सदन में हर और से राधे-राधे की गूंज सुनाई देने लगी। कृष्णमय भक्ति के बाद हनुमान जी का गीत ‘हे दुख: भजन मारूती नंदन सुन लो मेरी पुकार…’ उनका स्मरण किया। इस शानदार प्रस्तुति के बाद शर्मा बंधुओं द्वारा ‘जैसे सूरज की गरमी से जलते हुए तन को मिल जाए तरूवर की छाया…’ भजन सुना सबको मीरा रस की तरफ ले आए और उन्होंने मीरा का भक्तिपद राधा-कृष्ण से ओतप्रोत ‘चाकर राखो जी, श्याम मने चाकर राखो जी…’ जैसी सुरमयी प्रस्तुति ने श्रोताओं के कानों में मिश्री घोल दी।
171013महाकाल की नगरी उज्जैन से आए शर्मा बंधुओं की इस शानदार प्रस्तुति के बाद उन्होनें जब भगवान शंकर के भक्ति रस में डूबे भजनों का गायन में जब शिव भजन ‘जप ले शिव शंभू का नाम मनवा……’ सुना माहौल को शिवमय बना दिया। शिवमय इस माहौल में चार चांद उस समय लग गए जब उन्होंने राग शिवरंजनी में ‘शिवतांड्वस्रोत…’ सुनाया हर एक भाव विभोर हो गया। एक ही मंच से जब भक्ति के अनेक रसो का देर रात तक शहरवासी आनंद लेते रहे। शर्मा बंधुओं ने कार्यक्रम की अगली शृंखला में जब माता रानी का गीत ‘मेरी पूजा करो स्वीकार अंबे भवानी…’, ‘तेरे चरणो में जगदम्बे मैं श्रद्धा समुन…’ सुना मां के जयकारो से पूरा नगर निगम प्रांगण गूंज उठा। शर्मा बंधुओं ने शहर वासियों को दीपावली की अग्रिम बधाई देते हुए लक्ष्मी माता का भजन ‘मंगल करणी मां जय जय जय लक्ष्मी मंा……’ सुनाया। कार्यक्रम में उन्होंने शहर की जनता की फरमाईशों को भी पूरा किया। उन्होंने राम भजन ‘राम चरण में लगा रहे मन ऐसा दो वरदान जी…’, ‘ओ मेरी गंगा मैया पार लगा दो नैया…’ सुना कर हर एक को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के अंत में शिव जी बारात का वर्णन करते हुए उन्होंने ‘शिव ब्याहने चले…’ सुनाया तो हर और से शिव जी के जयकारों की आवाज गूंज उठी।
मेला संयोजक हेमलता शर्मा ने बताया कि शर्मा बंधु मूलत: उज्जैन के रहने वाले है। सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित श्री रामशर्मा के चारों पुत्र राजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, शैलेश शर्म व मिथिलेश शर्मा भजन गायन में अनेक वर्षों से सक्रिय है। माता विद्यादेवी शर्मा व पिता से संगीत इन्हें विरासत में मिला है। प्रभु भक्ति गायन का प्रचार प्रसार ही इनका मूल उद्देश्य है। अब तक शर्मा बंधु देश के अनेक महत्वपूर्ण सम्मेलनों में शामिल हो चुके है। शर्मा बंधुओं को आकाशवाणी, दूरदर्शन, संस्कार, आस्था एवं विभिन्न चैनलों पर भजन गाते सुना व देखा जा सकता है। शर्मा बंधुओं की ख्याति शिव भोला भंडारी…, जब ले शिव शंभू का नाम…, राधे रोध कहो राधे राधे…, जय महेश जटा जूट…, शिव तांडव स्रोत, चांदनी रात में जमुना… आदि भजनों को गाकर हुई है।
शर्मा बंधुओं का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से वे एक साथ प्रस्तुति देते आ रहे हैं। भजन गायक राजीव शर्मा का कहना है कि आज भक्ति गीतों को फिल्मी गीतों की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। लोगों ने इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का एक मार्ग बना लिया है, लेकिन हमारा प्रयास भक्ति पदों को भक्ति भाव के साथ प्रस्तुत करने का ही रहा है। हम आज के दौर के गीत भी गाते है लेकिन उनमें किसी तर का एक्सपेरिमेंट नहीं करते है।
सांस्कृतिक संध्या का आगाज महापौर व पार्षदों ने राम दरबार व गणपति वंदना, पूजा अर्चना के साथ शुरू किया।
अक्षयपाल वैष्णवी की लिटिल चेम्प व लाफ्टर नाईट आज :- प्रेस समिति संयोजक व मेला प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में आज अक्षयपाल वैष्णवी, उदयदय्या ग्रप की लिटिल चेम्प, लाफ्टर नाईट आयोजित की जाएगी।
दिलबाग नाईट की जगह होगी स्पंदन संध्या : प्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इवेंट कंपनी द्वारा कलाकार का कंफर्ममेशन पत्र नहीं देने के कारण इस संध्या को निरस्त कर दिया गया है। इस संध्या के स्थान पर अब इसी दिन 20 अक्टूबर सोमवार को शहर की जनता की मांग व उदयपुर के कलाकारों के उत्साह को देखते हुए भव्य स्पंदन संध्या का आयोजन होगा। इस संध्या में लोक संस्कृति, अध्यात्मिक संस्कृति, बालीवुड कार्यक्रमों के साथ, विलास जानवे का मूकाभिनय एवं रवीन्द्र जोनी द्वारा हास्य कार्यक्रम होंगे, जिसके सूत्रधार आलोक संस्थान के संगीतज्ञ मनमोहन भटनागर हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: devotion of mahakaldiwali fair udaipurFeaturedmahakal ujjain sharma brothersmcu udaipur diwali fairShrwasi immersed in devotion
Share34Tweet21Send
Previous Post

कैंसर जागरूकता के प्रति विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

Next Post

बच्चों ने मनाई दिवाली, सजाई रंगोली तथा दीपक

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post

बच्चों ने मनाई दिवाली, सजाई रंगोली तथा दीपक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

October 2014
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep   Nov »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?