Header Banner

किरण बनी केबिनेट मंत्री

BY — October 27, 2014

मेवाड़ का मंत्रिमंडल में बढ़ा प्रतिनिधित्व
भाजपा नेताओं ने जताया आभार

271008उदयपुर। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मेवाड़ से मंत्रियों की संख्या में वृद्धि कर मेवाड़ को मजबूती देने का प्रयास किया है। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार काफी समय से लम्बित था। गत वर्ष सत्ता में आने के बाद सिर्फ 12 मंत्रियों के भरोसे सरकार चल रही थी। आज राजभवन में राज्यापाल कल्याणसिंह ने 14 मंत्रियों को शपथ दिलाई।

राज्यपाल सिंह ने केबिनेट मंत्री के रूप में सुरेन्द्र गोयल, राजपाल सिंह शेखावत, डॉ. राम प्रताप और किरण माहेश्वरी को, अमरा राम, कृष्णेन्द्र कौर, वासुदेव देवनानी, राजकुमार रिणवा, सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी और अनिता भदेल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा पुष्पेन्द्र सिंह, बाबूलाल वर्मा, अर्जुन लाल और ओटाराम देवासी को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ राज्यपाल सिंह ने दिलाई। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री वासुदेव देवनानी ने संस्कृत भाषा में शपथ ली तथा अन्य सभी मंत्रियों, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्रियों ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
जयपुर राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण के बाद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत ने यहां जारी एक बयान में कहा कि राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर मुख्यमंत्री ने मेवाड़ को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। इससे मेवाड़ की समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही यहां के लोगों की भावनाओं के अनुरूप उनकी कार्ययोजना तैयार हो सकेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply