Header Banner

महालक्ष्मीजी का अन्नकूट महोत्सव

BY — October 28, 2014

महालक्ष्मी जी को धराया 56 भोग

281001उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 11 अग्रवाल धर्मशाला के पीछे स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर में मंगलवार को महालक्ष्मी जी  को 56 भोग धराया गया।
मन्दिर के पुजारी राजेश आमेटा ने बताया कि महिला समिति की ओर से महालक्ष्मीजी मन्दिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

मन्दिर परिसर में भव्य विद्युत सज्जा की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष नन्दलाल लावटी, सचिव भंवरसिंह चौधरी, गोविन्द सिंह चौहान, वल्लभ बंसल, भैरोसिंह परिहार, कन्हैया लाल माहेश्वरी, इंदरसिंह राणावत, कंचन देवी परिहार, सुरजदेवी सोलंकी सहित कोलानीवासियों ने महाआरती में भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply