Header Banner

रूप मुनि अस्वस्थ, गीतांजलि में भर्ती

BY — November 8, 2014

081101उदयपुर। बुखार के चलते लोकमान्य संत प्रवर्तक रूपमुनि शनिवार को गीतांजली हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उन्हें तीन दिन से सामान्य बुखार की शिकायत हैं जिसके कारणों का पता लगाने के लिए तथा पाली के नाडोल में चिकित्सकों ने डेंगू की आशंका व्यक्त की थी, जिसकी जांच की जा रही है।

गीतांजली हॉस्पिटल के नेफ्रोलोजिस्ट डॉ. जीके मुखिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त पिछले चार वर्षों से उनका गीतांजली हॉस्पिटल में डायलिसिस चल रहा हैं। आज भी डायलिसिस किया गया था जो सामान्य रूप से पूर्ण हुआ। डॉ. मुखिया ने बताया कि चूंकि महाराज की पूर्व में बाईपास सर्जरी हो चुकी है इसलिए ऐहतियातन उन्हें कार्डियक आईसीयू में रखा गया है उनकी हृदय की जांचें सामान्य है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply