पेसिफिक हरसंभव मदद देगा कॉकलियर इम्प्लांट के लिए

BY — November 9, 2014

महेशाश्रम के तीन बच्चों  का ऑपरेशन

091114उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में दो दिवसीय कॉंकलियर इम्प्लांट पर अन्तराष्ट्रीफय कॉन्फ्रेन्स के दूसरे सत्र का उदघाटन पीएमसीएच के संस्थापक बीआर अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कॉकलियर इम्प्लांट की तकनीक का मेवाड़ ही नहीं बल्कि प्रदेश में रह रहे वांछित लोगों को पहुंचाकर उनकी हर संभव मदद का प्रयास किया जाऐगा।

091115अध्यक्षता करते हुए फ्रांस के डॉं. रेनाड मिलर ने कहा कि पीएमसीएच जैसे संस्थानों में निशुल्क सुविधाएं उदयपुर के लिए एक वरदान से कम नहीं हैं। पदमश्री डॉं जेएम हंस ने कहा कि भारत जैसे देश में यह कॉकलियर इम्प्लांट एक यक्ष की तरह है जिसमें कई व्यक्ति छोटी छोटी आहुतियां दे रहे हैं लेकिन पीएमसीएच के संस्थापक बीआर अग्रवाल ने तो भामाशाह वाला काम किया है जिन्होंने सुनने और बोलने में अक्षम गरीब बच्चों के लिए इतना बडा़ कदम उठाया है।
091116पीएमसीएच के ईएनटी विभाग के हैड एवं कॉफ्रेस के चैयरमैन डॉं पीसी अजमेरा ने बताया कि कॉकलियर इम्प्लांट पर इस सेमिनार में प्रथम ऑपरेशन महेशाश्रम संस्थान की 10 माह की मुस्कान का किया गया। इसमें देश दुनिया से लगभग 60 से ज्यादा ईएनटी सर्जनों ने  भाग लिया। इस अवसर पर डॉं. राजेश विश्वकर्मा, संस्थान के प्रिसिडेन्ट डॉं. डीपी अग्रवाल, प्रिसिपल एवं नियत्रंक डॉं. एसएस सुराणा सहित कई सम्मानीय लोग उपस्थित थे। क्रार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply