छात्राओं ने जागरूकता व स्वच्छता की शपथ

BY — November 10, 2014

विद्यापीठ- बीएड बाल विकास के छात्र-छात्राओं ने की साफ-सफाई

101102उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि के संघटक लोक मान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डबोक में सोमवार को  प्राचार्य डॉ. शशि चित्तौडा़ ने छात्राओं को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता की शपथ दिलाई।

प्रभारी डॉ. रचना राठौड़ ने बताया की छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से गाजर घास, झाड़ियां व कचरा आदि हटा कर साफ-सफाई की तथा जगह-जगह कचरापात्र रखे। इस अवसर पर डॉ. सुभाष पुरोहित, डॉ. अमित दवे, डॉ. अनिता कोठारी पुनीत पण्डया, घनश्यामसिंह भीण्डर, मांगीलाल माली आदि ने भी सहयोग दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply