उदयपुर। वार्ड 35 से विजयी भाजपा पार्षद जगत नागदा ने स्वस्थ राजनीति की मिसाल कायम की है। उन्होंने निकाय चुनाव में अपने विपक्षी कांग्रेस के कृष्णगोपाल मूंदड़ा को पराजित किया था।
परिणामों के बाद अगले दिन नागदा ने सोशल मीडिया पर अपनी वॉल पर मूंदड़ा के नाम एक संदेश दिया जिसमें उन्होंने लिखा अपने चुनावी प्रतिद्वंद्वी एवं परम मित्र कृष्ण गोपाल मूंदड़ा को लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी के लिए बधाई। जीत आपकी भी हुई है। वार्ड तथा उदयपुर के लिए आपके विचारों को हम मिलकर पूरा करेंगे। उनके इस स्टेटस को 75 से अधिक लाइक्स मिले हैं और करीब 10 जनों ने कमेंट्स किए हैं। कमेंट्स में एक पाठक ने कहा कि अगर उदयपुर के सभी पार्षद यही सोच रखेंगे तो उदयपुर के विकास को कोई नहीं रोक सकता।













