Header Banner

पीएमसीएच में हैल्थ क्विज

BY — December 1, 2014

011212उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में विश्व एड्स दिवस पर एमबीबीएस कर रहे विद्यार्थियों के लिए हैल्थ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीएमसीएच के पीएसएम विभाग की ओर से आयोजित क्विज में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

तीन चरण में हुए इस प्रतियोगिता  में अशोक यादव प्रथम एवं सारंग शर्मा द्वितीय रहे। प्रिंसिपल एवं नियत्रंक डॉं. एसएस सुराणा ने बताया कि एड्स जैसी बीमारी सबसे पहले अमेरिका में ग्रीन बन्दर के काटने से लोगो में आयी उसके बाद धीरे धीरे पूरे विश्व में फैल गयी। पीएमसीएच के पीएसएम  विभाग के हैड डॉं दिनेश भटनागर ने बताया कि इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वह इस बीमारी के बारे में ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियो को जागरूक करेगे। विद्यार्थियों ने विश्वा स दिलाया कि वह समाज के हर वर्ग को एड्स से सम्बन्धित फैली भ्रान्तिओ को दूर कर जागरूक किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply