Header Banner

बेसमेंट निर्माण के लिए तैयार गड्ढे में गिरा ऑटो

BY — December 11, 2014

ब्रेकफेल होने से हुई दुर्घटना, चालक को हल्कीे चोटें

111208उदयपुर। शहर के ठोकर चौराहा के समीप गुरूवार दोपहर एक ऑटो ब्रेकफेल होने से निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स के बेसमेंट निर्माण के लिए तैयार करीब 10 फीट खड्ढे में जा गिरा।

111207जानकारी के अनुसार ठोकर चौराहा के समीप दांई ओर सिंघवी ऑटोमोबाइल्स के समीप एक आवासीय कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। बेसमेंट तैयार करने के लिए तैयार आठ से दस फीट गहरा गड्ढ में सरिये डालने का कार्य किया जा रहा है। आज दोपहर अचानक टेम्पो के ब्रेक फेल हो जाने से तीन पलटी खाते हुए गड्ढे में जा गिरा। घटना के समय टेम्पो में सवारियां सवार नहीं थी। टेम्पो का एक पहिया भी निकल गया। घटना में ऑटो चालक राजू सालवी (30) के हाथ-पैर पर हल्की चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरते समय टेम्पो दो-तीन बार पलटी खा गया। वहां पिल्लर खडे़ करने के लिए लगाए जा रहे सरिये भी मुड़ गए। गनीमत रही कि सरियों की चोटें चालक को नहीं लगी। ऑटो जवाहरनगर से प्रतापनगर रूट पर चलता है। निर्माणाधीन दोमंजिला कॉम्पलेक्स यशवंत सिंघवी का बताया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply