Header Banner

गिट्स के तीन विद्यार्थियों का 18 लाख पैकेज पर चयन

BY — December 11, 2014

111205उदयपुर। गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू से नागपुर स्थित कम्पनी फिओनिक्स शी सर्विसेज लिमिटेड ने तीन विद्यार्थियों का चयन किया।

ट्रेनिंग एण्ड़ प्लेसमेण्ट हेड़ अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि फिओनिक्स शी सर्विसेज एक शिप मैनेजमेण्ट कम्पनी हैं जो शिपिंग कम्पनी एवं मरचेण्ट नेवी संस्थानों को सेवाएं प्रदान करती हैं। ट्रेनिंग के उपरान्त उन्हें मरचेण्ट नेवी में अधिकारी का पद दिया जाता है जिसमें उनका पैकेज तकरिबन 18 लाख वार्षिक होता है।
111206कम्पनी से आए कैम्पस रिलेशनशिप मैनेजर प्रकाश चौधरी ने लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इन्टरव्यू से मैकेनिकल विभाग के दो इन्जिनियरिंग के छात्र अरूण धाकर एवं राहुल प्रसाद का चयन किया और इलेक्ट्रिकल विभाग के कार्तिकेय वशिष्ट  का चयन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply