करणी माता पर रेंजरिंग छात्राअों का शिविर

BY — December 11, 2014

111203उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की रेंजरिंग छात्राओ का वार्षिक समूह शिविर का आयोजन दूध तलाई स्थित करणी माता मंदिर पर किया गया। रेंजरिंग छात्राओ के लिए इस वर्ष वार्षिक समूह शिविर के तहत करणी माता पहाड़ी पर ट्रेकिंग और साथ ही साहित्यक – सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।

111204समिति प्रभारी डॉ अंजू बेनीवाल ने बताया की रेंजरिंग समिति सदस्य डॉ वर्तिका जैन और स्नेहा बाबेल के सहयोग से विभिन्न साहित्यिक – सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमे सभी छात्राओ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आशुभाषण में विनिमा जांगिड़, सरिता मेनारिया और प्रियंका चौधरी-किरण नागदा, एकलगान में दिव्यप्रभा पालीवाल, विनिमा जांगिड़ और प्रियंका चौधरी, समूह गान में विनिमा जांगिड़ समूह, प्रियंका चौधरी समूह और मनाली समूह, एकल नृत्य प्रतियोगिता में दिव्यप्रभा पालीवाल, सिमरन शेख और उर्वशी गुहिल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। समूह नृत्य प्रतियोगिता में नखराळो राजस्थान समूह ने विशेष उपलब्धि प्राप्त की। करणी माता पहाड़ी ट्रेकिंग में प्रथम किरण नागदा, द्वितीय यशोदा खटीक और तृतीय मीनाक्षी वैष्णव रहे। प्रभारी डॉ. अंजू बेनीवाल ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार वितरित किये जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *