सरकार की नाकामियां बताएं जनता को : रावत

BY — December 14, 2014

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां

141207उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नवनियुक्त पदाधिकरियों का अभिनंदन समारोह एवं पंचायतीराज सम्मेलन रविवार को सुविवि ऑडिटोरियम में देहात एवं शहर जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

प्रदेश कांग्रेस में नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, महासचिव पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पूर्व संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, इंटक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पूर्व विधायक अर्जुन बामनिया, गोपाल शर्मा का माला, उपरना एवं साफा तथा शॉल ओढ़ा कर देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया ने अभिनन्दन किया।
समारोह के साथ कांग्रेस में आने वाले वर्ष में होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों एवं रणनीति पर चर्चा के साथ ही चुनावों की तैयारियों का आगाज कर दिया। अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रावत ने कहा कि कार्यकर्ता निराशा में नहीं आकर, राज्य और केन्द्र सरकार की नाकामियों एवं सुराज के खोखले नारों की असलियत जनता तक पहुचाएं और पिछले कांग्रेस राज एवं वर्तमान भाजपा राज की तुलना जनता के सामने पेश करें ताकि जनता को भाजपा की असलियत मालूम पड़े। हम सभी ने एकजुटता के साथ पंचायतराज चुनाव लड़ा तो कांग्रेस पार्टी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। कार्यकर्ता अतिविश्वास नहीं रखते हुए चुनाव लडे़ उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि सचिन पायलट के नेतृत्व में युवाओं को निष्पक्षता से पंचायत चुनाव भागीदारी दी जाएगी उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवहान किया कि सत्ता का दुरूपयोग कर चुनाव लड़ने वाली पार्टी से मुकाबला करना है इसलिए पूर्ण सर्तकता से कार्य करें। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत से पंचायतराज चुनाव में भागीदारी निभाएं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने भी विचार व्यनक्त  किए।
141208कार्यक्रम में उदयपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों, विजयी पार्षदों मोहसिन खान, प्रमिला चौधरी एवं सुखाड़िया विश्वविद्यालय अध्यक्ष हिमांशु चौधरी, महासचिव सिद्वार्थ सोनी, संयुक्त सचिव भावना मेघवाल, सांइस कॉलेज अध्यक्ष योगेश मनात, कॉमर्स कॉलेज अध्यक्ष रोनक गर्ग, एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक मेवाड़ा का माला और उपरना ओढ़ाकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत एवं रघुवीर सिंह मीणा ने सम्मान किया। देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पंचायतीराज चुनाव पर भाजपा की नजर है और कांग्रेस मुहंतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। हमारे कार्यकर्ता सच्चाई की ताकत के साथ अशोक गहलोत सरकार के कार्य और एक साल के भाजपा सरकार के कुशासन को आंकड़ों के चौपालों पर चर्चा कर आम जनता को झूठ और फरेब में आने से बचाएं। शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया ने धन्यवाद दिया। संचालन प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *