Header Banner

कला संकाय के वार्षिक पत्रिका का विमोचन

BY — December 15, 2014

151204उदयपुर। माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के कला संकाय के वार्षिक पत्रिका एवं प्रतिवेदन का विमोचन सोमवार को महाविद्यालय के सभागार में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, रजिस्ट्रार प्रो. सी.पी. अग्रवाल, अधिष्ठाता प्रो. सुमन पामेचा, प्रो. पी.के. पंजाबी, प्रो. नीलम कौशिक, प्रो. मुक्ता शर्मा, प्रो. मलय पानेरी, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. पारस जैन द्वारा किया गया।

अधिष्ठाता प्रो. सुमन पामेचा ने बताया कि इसमें सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के सभी विभागों की अकादमिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इस अवसर पर कुलपति प्रो.सारंगदेवोत ने सभी विभागाध्यक्षों से आव्हान किया कि वे रिसर्च और शोध कार्यो पर ज्यादा ज्यादा से ध्यान केन्द्रित करें। हर विभाग के पास अपना अपना रिसर्च बेस्ड होना जरूरी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply