Header Banner

नृत्य नाटिका में दिखी भारत की एकता की झलक

BY — December 17, 2014

गांव के सम्पूर्ण विकास में युवा आगे आएं : सारंगदेवोत

171201उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा वनशाला शिविर के अन्तर्गत ग्रामीण गोष्ठी समारोह में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने ग्रामीण युवाओं का आव्हान किया कि वे गांव के विकास में आगे आकर अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें।

उन्होंने कहा कि युवा ही इस देश को सही राह दे सकता है। इस अवसर पर कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने कहा कि युवा देश की धडकन है और क्रियेटिव कोर्स कर गांवों में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है।

171202प्राचार्य डॉ. शशि चितौड़ा ने बताया कि गोष्ठी के दौरान सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बीएड, एमएड  के छात्र छात्राओं राजस्थानी, पंजाबी, रिमिक्स, देश भक्ति गानों पर मनमोहन प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर डॉ. शशि चितौडा, शिविर संयोजक डॉ. सरोज गर्ग, डॉ. रचना राठोड, डॉ. अमित दवे, डॉ. हरीश चौबीसा, डॉ. सुनीता मुर्डिया, डॉ. अनिता कोठारी, डॉ. कैलाश चोधरी सहित अकादमिक कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राए उपस्थित थे। राधाकृष्ण परिषद् ने राजस्थानी नृत्य, तिलक परिषद् ने दुर्गा नाटिका, टैगोर परिषद ने ओ रे चिरया, जनुभाई परिषद ने नवदुर्गा नृत्य नाटिका, कालीदास परिषद ने मातृ भूमिका नृत्य नाटिका, गिजु भाई परिषद ने रास लीला व कृष्ण मूर्ति परिषद ने भागड़ा अपनी प्रस्तुतियां दी। समारोह के मुख्य अतिथि एडीएम देसुरी पर्वत सिंह तथा एडीएम बाली एस.के. खिंची थे। समारोह का धन्यवाद डॉ. अमित दवे ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply