अनारकली, विंटर्स और गोआ थीम पर होगा फैशन शो

BY — December 23, 2014

’इंडिया फैशन वीकेंड-फर्स्ट ’ फैशन शो 4 जनवरी को उदयपुर में

231206उदयपुर। उदयपुर में पहली बार होने जा रहा ’इंडिया फैशन वीकेंड-फर्स्ट ’ फैशन शो में बालीवुड स्टार भी केटवाक करते नजर आएंगे। बार्बी गाउन, इथेनिक, अनारकली, विंटर्स, गोआ थीम पर होने जा रहा फैशन शो 4 जनवरी को होगा।

डायरेक्टर एंड कोरियोग्राफर दीपक तलरेजा ने बताया कि इस तरह का आयोजन शहर में पहली बार होने जा रहा है। ग्रांड फिनाले ब्राइडल सिक्वेंस (दुल्हन के विविध परिधान) थीम पर होगा। इसमें फैमस डिजाइनर्स द्वारा डिजाइन की गई डेसेज का प्रदर्शन किया जाएगा। फैशन शो को लेकर होने वाले ऑडिशन में प्रदेशभर से 2-3 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे, जिसमें से 40 युवतियों का ही चयन किया जाएगा। उन्हें डिजाइन की गई डेऊसेज का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों को कोरियोग्राफी, वर्कशाप, मैकअप, हैयर स्टाईल, स्टालिंग, ग्रुमिंग, आउटफीड्स व पोर्टफोलियों की सुविधा मिलेगी। फैशन शो में एंट्री निशुल्क रखी गई है, लेकिन पास से ही होगी। उन्होंने बताया कि फैशन शो में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और उदयपुर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए है। रजिस्ट्रेशन के फार्म युनिवर्सिटी रोड पर स्थित मनतम टेक्नोलॉजी प्रा. लि. पर उपलब्ध रहेंगे। ऑडिशन 29 व 30 दिसंबर को व इसकी वर्कशॉप 1, 2 व 3 जनवरी 2015 को आयड स्थित 100 फीट रोड, होटल एमबियनस पर होगी। आडिशन में केवल 17 वर्ष से अधिक की युवतियां ही शामिल हो पाएंगी। इन युवतियों का चयन डायरेक्टर एंड कोरियोग्राफर दीपक तलरेजा व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। ऑग्रेनाइजर रवीन्द्र सिंह ने बताया कि मंद बुद्धि व अंध बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए उन्होंने विशेष रूप से शो के अंत में इन्हें भी मौका दिया है। ये बच्चे रैम्प पर कैटवॉक करते नजर आएंगे।
231207डायरेक्टर एंड कोरियोग्राफर दीपक तलरेजा का रिकॉर्ड: फैशन शो डायरेक्टर एंड कोरियोग्राफर दीपक तलरेजा अभी तक देश में करीब 300 से ज्यादा फैशन शो कोरियोग्राफ कर चुके हैं। उन्होंने देश के जाने-माने कोरियोग्राफर के साथ भी काम किया है। शो के ऑग्रेनाइजर रवीन्द्र सिंह ने कैरियर की शुरूआत 6 साल पहले पीआर मैनेजर के रूप में की। इसके बाद कडी मेहनत से आज बेहतर मुकाम पाया है। उन्होंने बीते सालों में कई शो का आयोजन किया, जिनसे कई युवाओं को बतौर मॉडल मंच मिल पाया है।
खास रहेगा अंध-निशक्त बच्चों की प्रस्तुति: उदयपुर से जुडे डायरेक्टर एंड कोरियोग्राफर दीपक तलरेजा का उदयपुर से हमेशा लगाव रहा है और वह उदयपुर के लिए हमेशा कुछ खास करने की ईच्छा रखते है और इसी के चलते उन्होंने अपने इस फैशन शो में मंद बुद्धि व अंध बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए शो के अंत में उन्हें भी मौका दिया है। ये बच्चें विविध परिधानों में रैम्प पर कैटवॉक करते शहर की जनता को नजर आएंगे।
बॉलीवुड स्टार्स भी होंगे रैम्प पर: पहली बार आयोजित इस फैशन शो के ग्रांड फिनाले में अभिनेत्री मंदिरा ठाकुर, बालीवुड सिंगर व अभिनेता आयुषमान खुराना भी कैटवाक करेंगे। ग्रांड फिनाले में अभिनेत्री मंदिरा ठाकुर, बालीवुड सिंगर व अभिनेता आयुषमान खुराना भी कैटवाक करेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिरा ठाकुर ने अभी तक कई फिल्मों में काम किया है इसके अलावा हाल ही उनकी फिल्म वीक एम लव व हनी सिंग की दो वीडियो एलबम की लीड एक्टर हैं।
निशुल्क रहेगा प्रवेश : उदयपुर में पहली बार आयोजित इंडिया फैशन वीकेंड प्रथम में प्रवेश पास द्वारा रहेगा। पास जनता के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *