Header Banner

विकलांग व्यक्ति की संदिग्ध मौत

BY — December 25, 2014

Police_capउदयपुर। दिल्ली से उदयपुर आ रहे एक विकंलाग व्यक्ति की बस की सीट पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लकड़वास निवासी प्रकाशचन्द्र (45) पुत्र स्व. नाथूलाल सेन कल दिल्ली से उदयपुर आ रहा था। बस में ही उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि मृतक नई दिल्ली में सेन का काम करता था। प्रकाशचन्द्र दोनों पांव से विकलांग था। जिसके कारण वह कहीं भी आ जा नहीं सकता था। प्रकाश ने उदयपुर आने के लिए अपने छोटे भाई कालूलाल को दिल्ली बुलाया जहां से दोनों बस में उदयपुर आ रहे थे। उदयपुर पहुंचने के बाद कालुलाल ने प्रकाश को उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा तो उसे एमबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएग।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply