कैदियों के साथ मनाए त्योहार

BY — January 4, 2015

सर्व धर्म मैत्री संघ का आयोजन

040106उदयपुर। सर्वधर्म मैत्री संघ की ओर से सेन्ट्रल जेल में कैदियों के साथ ईद मिलादुन्नरबी एवं नया वर्ष मनाया गया। संत मेरिज़ स्कूल फतहपुरा की छात्राओं ने एक सितारा अम्बर का प्यारा, वीर तपस्या की रात बीत गई, नगाडा़ संग ढोल बाजे इत्यादि नृत्यों के माध्यम से कैदियों का मन मोह लिया।

040107मुख्य अतिथि उदयपुर कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप देवप्रसाद गणावा ने कहा कि ईश्वर प्रेम है, वह मनुष्यों की मुसीबत की परिस्थिति में जीवन की आशा एवं खुशी बनकर आता है। संचालन शायर मुस्ताक चंचल ने किया। उन्होने अपनी खूबसूरत कविता जैसे आओ गले मिल जाये, कौमी परचम के साये तले, मेरी प्यारी सायकल रानी, से सबका मन मोह लिया। संर्वधर्म के निर्देशक फादर नोर्बट हेरमन ने सर्वधर्म प्रार्थना के पश्चात सबों का स्वागत किया। उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला ने सबका आभार माना। सचिव मुजु सोनिगरा, शानू खान, संत ग्रेगोरियस के प्राचार्य जॉर्ज थोमस, महावीर के प्राचार्य राजन स्कारिया विशेष अतिथि थे। जेल अधीक्षक गणेश त्रिपाठी, जेलर महावीर प्रसाद, गुरूजी भगीरथ ने सर्वधर्म द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा की। सभी जेल रहवासियों को मैत्री संध के सदस्यों ने केक बांटा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply