हत्यारे पति की तलाश में दबिश

BY — January 7, 2015

चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या, खेरवाड़ा थाना क्षेत्र की घटना

Police_capउदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के सुवेरी फलां नहरी गांव में एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए दो बच्चों के सामने चाकू से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने पूरे गांव में रात भर दबिश दी। पुलिस ने अलग-अलग टीमों के माध्यम से गांव के हर मकान में आरोपी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आंशका है कि आरोपी हत्या के बाद गांव से बाहर भाग गया।

उल्लेखनीय है कि सुवेरी फलां नहरी गांव निवासी लीला (26) पति ललित कुमार ने पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए हत्या कर दी थी। ललित कुमार अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। ललित को आशंका थी कि गांव में ही किसी अन्य से लीला के अवैध संबंध है। इसको लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी झगड़ा हो चुका है। आरोपी उसके गांव आया जहां लीला व उसके पति ललित कुमार व दोनों पुत्र छोटू (2) और नवीन (4) के साथ सो रहे थे। तडक़े करीब चार बजे ललित ने चाकू से गले, सीने, पेट, पीठ पर आठ वार किए जिससे ललिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पीहर सामीतेड़ से दर्जनों परिजन आ गए। परिजनों ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझाइश कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply