मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग

BY — January 15, 2015

– डाक्टरों व स्टॉफ के खिलाफ मामला दर्ज, इलाज के दौरान अधेड़ की मौत का मामला

Police_capउदयपुर। शहर के एमबी अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में चार दिन से भर्ती अधेड़ को वार्ड में शिफ्ट करने के 10 मिनट बाद हुई मृत्यु से आक्रोशित परिजन आज सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग को लेकर अड़ गए। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।

उल्लेखनीय है कि दरोली डबोक निवासी पन्नालाल (85) पुत्र बोथलाल सियाल की बुधवार दोपहर वार्ड में शिफ्ट करने के 10 मिनट बाद मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों व स्टॉफ के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. तरुण गुप्ता, हाथीपोल थानाधिकारी राजेश शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और समझाईश की। दो घंटे समझाईश के बाद शव को कल मोर्चरी में रखवाया गया था। परिजनों ने यूनिट हेड डॉ. सिद्धार्थ वर्मा सहित स्टाफ के खिलाफ इलाज के दौरान लापरवाही मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *