Header Banner

अंतरमहाविद्यालयी वालीबॉल का उदघाटन

BY — January 19, 2015

190103उदयपुर। गुरुनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, की मेजबानी में मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबाल सोमवार को शुरू हुई। समाजसेवी डॉ. एस. पाहवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की।

190104प्राचार्य प्रो. एनएस राठौड़ ने बताया कि उद्घाटन मैच में स्वामी विवेकानंद कॉलेज को जे.आर. शर्मा कॉलेज रेलमगरा ने 3-0 से हराया। अगला मैच बी.एन.सी.पी. कॉलेज ने बी.एन.पी.जी को 3-0 से हराया। तीसरे मैच में एम.जी. कॉलेज ने गुरूनानक गर्ल्स कॉलेज को 3-0 से हराया। फर्स्ट सेमीफाइनल में बी.एन.सी.पी. ने लॉ कॉलेज को 3-0 से पराजित किया। सेकण्ड फाइनल में एमजी कॉलेज ने रेलमगरा कॉलेज को पराजित किया। उद्घाटन मैच में संस्थान अध्यक्ष महेन्द्रपाल सिंह लिखारी, अमरपाल सिंह पाहवा, चरणजीतसिंह, सतनाम सिंह व चिरंजीव ग्रेवाल मौजूद थे। मैच के निर्णायक गणपत सिंह झाला व चंदन सांचीहर थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply