साया का स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम

BY — January 19, 2015

190102उदयपुर। सहस्र औदिच्य ब्राहमण समाज की यूथ एसोसियेशन साया की ओर से साया खेल महोत्सव सीजन-5 के सफल आयोजन पर सहस्र औदिच्य ब्राहमण समाज के सम्मानित भामाशाह सदस्यों के लिये स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया।

साया संयोजक राहुल व्यास ने बताया कि समाज के इस वर्ष आयोजित खेल महोत्सव को सफल बनाने में जिन महानुभावों का सहयोग रहा उन्हे आमंत्रित कर पिछोला स्थित जल बुरज पर स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न रोचक खेलों के साथ स्नेह भोज का कार्यक्रम रखा गया था। साया टीम सदस्यों को खेल महोत्सव सीजन-5 के सफल आयोजन के लिए बधाईयॉ और उज्ज्वल भविष्य कि मंगलकामनाएं प्रेषित की। समाज के अध्यक्ष जमनाशंकर दवे, नगर निगम उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, साया के डॉ. दीपक औदिच्य, मनीष व्यास, राहुल व्यास, मनीष दवे, भुवन रावल, देवर्षि व्यास, संजीव जानी, रविन्द्र दीक्षित, सुधीर दवे, संजीव शर्मा, अनूप व्यास आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *