Header Banner

महिला सशक्तीकरण पर विविध स्पर्धाएं

BY — January 19, 2015

190101उदयपुर। सखी सहेली ब्राह्मण महिला समिति की बैठक गत दिवस अध्यक्ष भावना नागदा की अध्यक्षता में हुई। महिला सशक्तिकरण को लेकर हुई बैठक में कई प्रतियोगिताएं भी हुई।

उपाध्यक्ष गायत्री नागदा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या रोकने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया। साथ ही ब्राह्मण समाज व उसके परिवारजनों को एक मंच पर लाने हेतु सामाजिक कार्यक्रम रखने पर विचार-विमर्श भी किया गया। सुबह 12 बजे शुरू हुई बैठक में महिला सदस्यों ने कई सुझाव भी दिए। इस दौरान भावना जोशी, माधुरी जोशी, प्रेम, डिम्पल, भुवनेश्वरी, नीलम, शांता देवी, नैना आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply