Header Banner

जिले में भाजपा 11, कांग्रेस 5 व 1 पर जनता सेना काबिज

BY — February 6, 2015

पंचायतराज आमचुनाव 2015

electionउदयपुर। जिले की 17 पंचायत समितियों में सम्पन्न पंचायत समिति सदस्य चुनावों में 343 में से 187 पर भाजपा, 138 पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी तथा 18 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई। निर्दलियों में भींडर में रणधीरसिंह भींडर समर्थित जनता सेना के उम्मीिदवार भी शामिल हैं।

इनमें 11 स्थानों बड़गांव, गिर्वा, गोगुन्दा, खेरवाड़ा, कोटड़ा, लसाडि़या, सलूम्बर, सायरा, झल्लारा, सेमारी व कुराबड़ में भाजपा ने अधिक सीटे जीती, जबकि झाडोल, मावली, सराड़ा, ऋषभदेव व फलासिया में कांग्रेस को तथा भींडर पंचायत समिति क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवारों को अधिक सीटें प्राप्त हुई।
बड़गांव क्षेत्र में भाजपा को 9 तथा कांग्रेस को 6, भीण्डर क्षेत्र में भाजपा को 2, कांग्रेस को 10 तथा निर्दलियों को 12, गिर्वा क्षेत्र में भाजपा को 20 तथा कांग्रेस को 9, गोगुन्दा में भाजपा 11, कांग्रेस 5 तथा निर्दलीय 1, झाडोल क्षेत्र में भाजपा 8 तथा कांग्रेस 13, खेरवाड़ा क्षेत्र में भाजपा 16 तथा कांग्रेस 13, कोटडा क्षेत्र में भाजपा 15 तथा कांग्रेस को 4 सीट हासिल हुई। लसाडि़या क्षेत्र में भाजपा सभी 15 सीटों , मावली क्षेत्र में भाजपा 12 और कांग्रेस 13 सीटों, सलूम्बर क्षेत्र में भाजपा 13 और कांग्रेस 8, सराडा क्षेत्र में भाजपा 10, कांग्रेस 12 व निर्दलीय 1, ऋषभदेव क्षेत्र में भाजपा 7, कांग्रेस 12 व निर्दलीय 2, सायरा क्षेत्र में भाजपा 13 व कांग्रेस 4 स्थानों, फलासिया क्षेत्र में भाजपा 4, कांग्रेस 14 तथा निर्दलीय 1, झल्लारा क्षेत्र में भाजपा 9, कांग्रेस 6 तथा निर्दलीय 1, सेमारी क्षेत्र में भाजपा 13 और कांग्रेस 4 तथा कुराबड़ क्षेत्र में भाजपा 10 एवं कांग्रेस प्रत्याशी 5 निर्वाचन क्षेत्रों में विजयी रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply