Header Banner

सॉल्स फॉर सॉल्स कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन

BY — February 6, 2015

060204उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ़  उदयपुर हेरिटेज एवं इंटरेक्ट क्लब ऑफ़ रायन इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आज नए सेवा कार्य को गति देते हुए नये कार्यक्रम सोल्स 4 सोल्स के पोस्टर का आज संभागीय आयुक्त भवानीसिंह देथा ने विमोचन कर उसे लांच किया।

क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम का संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा द्वारा पोस्टर का विमोचन कर विधिवत आरम्भ किया गया। बढ़ती उम्र के साथ बच्चों के जूते अल्प समय में ही छोटे हो जाते हैं या और उनका सही से उपयोग नहीं किया जा सकता। ऐसे में इस कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरेक्ट क्लब के सदस्य ऐसे कम पहने हुए या नए जूते को एकत्रित कर उन जरुरतमंद बच्चों तक पहुंचाएंगे जिनके पास एक जोड़ी जूते भी उपलब्ध नहीं हैं। कार्यक्रम से न केवल वह अपना सामाजिक सरोकार पूरा करने की कोशिश की जाएगी वरन् हर एक चीज़ की महत्ता और मूल्य के बारे में भी जान सकेंगे। इंटरेक्ट क्लब अध्यक्ष मेघना तलदार ने संभागीय आयुक्त को क्लब की गतिवधियों के बारे में बताया और यह भी बताया की कैसे स्कूल के विद्यार्थियों से इस कार्यक्रम का क्रियान्वन करेंगे। इस अवसर पर सचिव संजीव जोधावत, डायरेक्टर राजेश भटनागर, स्कूल प्रिंसिपल पूनम राठौर भी उपस्थित  थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply