नीमराणा-मुंबई में उदयपुर के दो युवकों की मौत

BY — February 14, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के दो युवकों की कल मौत हो गई। एक अलवर के नीमराणा में होटल में आग लगने से जिंदा जल गया वहीं दूसरे ने मुंबई में आत्महत्या कर ली। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार भूपालपुरा निवासी राहुल दोशी गुड़गांव की कंपनी में रीजनल हेड मार्केटिंग था। वह नीमराणा में कैम्बे स्पायर में ठहरा था। बताया गया कि रा‍त में होटल में आग लग जाने पर उसने गुड़गांव में पत्‍नी को फोन किया। बाहर आधे घंटे तक आवाज लगाता रहा लेकिन होटल सटाफ ने नहीं सुना। उदयपुर से भी परिजन संपर्क का प्रयास करते रहे लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इस दौरान गुड़गांव से उसकी पत्नीे, नोएडा में रहने वाले बहन-बहनोई आदि नीमराणा पहुंचे। उस समय तक दो शव अस्पताल भेजे जा चुके थे तथा राहुल का शव वहीं जल रहा था। उसकी शादी गत 2013 में ही हुई थी।
मुंबई में रहकर टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके अमित सिधवानी ने मुंबई के अंधेरी में 15 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। अमित वहीं मिलेनियम आईबॉल एडवरटाइजिंग का मालिक था। वहां से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने परिवार व भाइयों से माफी मांगते हुए लिखा कि वह अपना जीवन जी चुका है और स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा है। उसकी शादी नहीं हुई थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *