Header Banner

संत मनोहर गिरधारी के आगमन पर शोभायात्रा

BY — February 15, 2015

150201उदयपुर। ग्राम शिशवी में तपस्यारत संत मनोहर गिरधारी महाराज के उदयपुर आगमन पर गुरूमुख सेवा संस्थान के साधकों ने गुरुदेव के समक्ष भावनाएं प्रकट कर शोभायात्रा का आयोजन किया।

संस्थान के अध्यक्ष मनीष दक ने बताया कि सभी भक्तगणों ने बडे़ उत्साह के साथ यह आयोजन किया। गुरु के पावन मिलनोत्सव में सभी भक्त, भजन, भक्ति, नृत्य, आरती में सराबोर थे। 21 स्वागत द्वार से शोभायात्रा बैंक तिराहा से प्रारम्भ होकर बापूबाजार, सूरजपोल, धानमण्डी होकर नलवाया चौक पर सम्पूर्ण हुई। शोभायात्रा में विभिन्न धर्मों के समाज सेवकों द्वारा अलग-अलग स्वागत द्वारों पर भक्तों को अल्पाहार वितरित किया। तत्पश्चासत् भोजन प्रसादी का भी आयेाजन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply