लेने होंगे कठोर व अनुशासनात्मक निर्णय

BY — February 15, 2015

150202उदयपुर। शहर जिला कांग्रेस द्वारा ‘संयुक्त परिचर्चा एवं कार्यशाला’ दुर्गा नर्सरी रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या की अध्यक्षता व प्रदेश कांग्रेस महासचिव तथा उदयपुर शहर प्रभारी गिरिराज गर्ग के मुख्य आतिथ्य व पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा के आतिथ्य में हुई।

जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने बताया कि बैठक में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भविष्य में पार्टी की मजबूती हेतु कठोर व अनुशासन के निर्णय लेने का सुझाव देते हुए यूथ कांग्रेस एनएसयूआई के चुनाव से पार्टी को बहुत बडा़ नुकसान पहुंच रहा है। पार्टी से युवा दूर जा रहा है, जिसके परिणाम नगर निगम चुनाव में पार्टी भुगत चुकी है। पदाधिकारियों ने गुटबाजी समाप्त करने तथा बडे़ नेताओं को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ एवं युवाओं को सक्रिय कर पार्टी से जोड़ने तथा महिला कांग्रेस एवं सेवादल जैसे अग्रिम संगठनों में व्यापक फेरबदल कर नए लोगों को जोड़ने, बूथ स्तर पर नई कमेटियां गठित करने के सुझाव दिए गए।
प्रभारी गिरिराज गर्ग ने सभी सुझाव प्रदेश अध्यक्ष तक ले जाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन अजयसिंह पहल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, चन्द्रसिंह कोठारी, दिलीप सुखाडि़या, सुन्दरलाल साहू, शंकर भाटिया, रियाज खान, केके शर्मा, पंकज शर्मा, मानमल कुदाल, चंदा सुहालका, नीना पुरोहित, कमला मीणा, रंजना साहू, दुर्गा सालवी, शकील खान, राधाकृष्णप मेहरा, अर्जुन मेनारिया, हरीश शर्मा, फिरोज अहमद शेख, देवेन्द्र मेहता, उदयानन्द पुरोहित, जफर जिलानी, अजीज खान पठान, डॉ. सत्यभूषण नागर मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *