Header Banner

झील का सबसे गंदा शक्कर कुई नया घाट 

BY — February 15, 2015

शक्कर कुई नए घाट पर श्रमदान

150203उदयपुर। झील हितैषी नागरिक मंच के तत्वािवधान में रविवार को जाटवाडी़ पुलिया के पास शक्कर कुई नया घाट पर श्रमदान कर लगभग एक क्विंटल कचरा निकाला गया। श्रमदान के दौरान कई सदस्यों का गंदगी व बदबू से जी घबराने लग गया।

मंच पदाधिकारियों ने बताया कि घाट पर लोग जो गंदगी बाहर डालनी चाहिए तो बेरोकटोक झील में डाल रहे हैं। इसी घाट पर मलमूत्र भी त्याग रहे हैं। इस घाट पर सीसी लगाए जाए। नगर निगम से अनुरोध किया गया कि भोपाल की तरह यहां पर भी झीलों को गंदा करने वालों का पोस्टर छापा जाए, साथ ही जुर्माना भी वसुला जाए। ताकि झीलों में गंदगी डालना बन्द हो सके। इस दौरान हाजी सरदार मोहम्मद, कमलेश पुरोहित, प्रकाश परिहार, मनीष गोलछा, जुल्फिकार शेख, किशोर गहलोत, ए.आर. खान, हाजी नूर मोहम्मद, अनवर शेख ने सहयोग किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply