खो-खो में भारतीय संस्कृति की झलक

BY — February 25, 2015

ऑल इंडिया इंटर जोन पुरूष खो खो प्रतियोगिता का आगाज

250206उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में ऑल इंडिया इंटर जोन पुरूष खो खो प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को विश्वविद्यालय केन्द्रीय परिसर में स्टेडियम पर हुआ।

मुख्य अतिथि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उमेश ओझा, विशिष्ट अतिथि प्रमोद सामर थे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने की। खो-खो संघ के डॉ. असगर अली, प्रो. सीपी अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि प्रमोद सामर ने खिलाडियों से आव्हान किया कि खो-खो के इस खेल से हमें भारतीय संस्कृति व इसकी मिट्टी की झलक मिलती है तथा खो-खो हमें आत्म रक्षा के गुर सिखाता है। स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव श्री भवानीपाल सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन डॉ. धीरज जोशी व धन्यवाद डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने किया।
स्पोर्ट्स बोर्ड के निदेशक प्रो. सीपीअग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में केरला विश्वविद्यालय ने कुरूक्षेत्र वि.वि. को 1 पॉइन्ट, पाण्डीचेरी विवि ने नोर्थ महाराष्ट्र विवि को एक अंक, शिवाजी विवि कोल्हापुर ने वीबीएस पूर्वांचल विवि जोनपुर को 14 पॉइन्ट, मुम्बई विवि पण्डित रविशंकर विवि रायपुर को 2 अंक से पराजित किया। नोर्थ बंगाल विवि ने सीएसजेएम कानपुर विवि को 15 अंक व एक पारी, कालीकट विवि ने पंजाब विवि चंडीगढ़ को 9 अंक व पारी से, पूणे विवि ने अन्ना विवि चेन्नई को 1 अंक व 1 पारी से, पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर ने कुरूक्षेत्र विवि को 1 अंक, पांडिचेरी विवि ने सीएसजेएम कानपुर को 5 अंक व एक पारी से पराजित कर अगले दौर में पहुंच गई है।
इनका किया सम्मान : कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत एवं रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल ने उमेश ओझा तथा डॉ. प्रमोद सामर का खो-खो में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply