हिन्दुस्तान जिंक ने चलाया स्वच्छ दरीबा अभियान

BY — February 28, 2015

280206उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक दरीबा इकाई ने स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढाते हुए स्वच्छ दरीबा अभियान की भव्य शुरूआत की। जिंक की ओर से सैकडों स्वंयसेवकों ने झाडू उठाई एवं श्रमदान किया।

280207दरीबा इकाई प्रमुख राजेन्द्र दशोरा ने टीम के साथ हनुमान मन्दिर एवं आसपास के इलाके की सफाई की। दरीबा के सभी प्रमुख स्थानों को विभिन्न खण्डों में विभाजित किया गया एवं हर खण्ड की सफाई के लिए स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई। निवासियों ने भी अभियान को सफल बनाने हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने-अपने क्षेत्र को साफ रखने का बीडा उठाया। सफाई अभियान की शुरूआत सुबह 7.00 बजे की गई।

280208रिहायशी इलाके के लोगों ने जिंक प्रशासन के इस कदम के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। राजेन्द्र दशोरा ने बताया कि यह तो सिर्फ शुरूआत है, हमने संकल्प लिया है की हम सरकार के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करके दिखायेगें और दरीबा को स्वच्छतम स्थान बनाएंगे। हिन्दुस्तान जिंक का यह अभियान जन जाग्रति लाने का काम अवश्यच करेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *