झील घाट विकास में लग रही धनराशि का सदुपयोग हो

BY — March 1, 2015

010301उदयपुर। झील मित्र संस्थान, झील संरक्षण समिति व डॉ मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रमदान के दौरान पिछोला के अमरकुंड क्षेत्र से शराब की बोतलें, सड़ा मांस, गली हुई रोटियां, सब्जियां, फल, घरेलु कचरा, नारियल, फुलमालाएं, जलीय घास व पोलिथिन निकाली गई।

श्रमदान रमेशचन्द्र राजपूत, अजय सोनी, रामलाल गेहलोत, दीपेश स्वर्णकार, कुलदीपक पालीवाल, दुर्गा शंकर पालीवाल, जसवंत सिंह टांक, बीएल पालीवाल, तेज शंकर पालीवाल व नन्दकिशोर शर्मा ने भाग लिया। श्रमदान के पश्चात हुए संवाद में तेजशंकर पालीवाल, अनिल मेहता व नन्द किशोर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के तहत हो रहे घाट विकास के कार्यों में गुणवत्ता सुधारी जाए। घाटों पर फर्शी व बंशी के कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री एवं दक्ष कारीगरों का अभाव है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *