Header Banner

सीआईएसएफ के लिए पीएमसीएच का चिकित्सा शिविर

BY — March 8, 2015

147 की हुई जांच

080317उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के “स्वस्थ उदयपुर स्वस्थ भारत“ अभियान के तहत आज उदयपुर के डबोक मावली रोड स्थित केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल इकाई महाराणा प्रताप हवाई अड्डा कार्यालय पर सीआईएसएफ के जवानो एवं परिवारजनो के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।

शिविर में पीएमसीएच के डिप्टी मेडीकल सुप्रिडेन्ट डॉ. आरके सिंह सहित फिजीशियन, डॉ. दिनेश भटनागर, डॉ. एससी काबरा, डॉ. विकास, सर्जरी विभाग के डॉ. एसएम दीक्षित, डॉ. आशीष स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संचिता ने 147 महिला एवं पुरूषों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सभी सामान्य जांचें की गई एवं दवाईयां निशुल्क दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply