शूटिंग के लिए आवागमन रोका

BY — March 12, 2015

प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग

120308उदयपुर। सूरज बड़जात्यां की प्रेम रतन धन पायो फिल्मि की शूटिंग के लिए आज बाउंसरों ने गुलाबबाग स्थित सड़क पर आवागमन रोक दिया जिससे शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि सलमान खान कुंभलगढ़ में शूटिंग कर कल उदयपुर से रवाना हो गए। आज साइड हीरो नील नितिन मुकेश, अरमान कोहरी आदि गुलाबबाग स्थित गार्डन होटल में शूटिंग के लिए पहुंचे। हालांकि शूटिंग अंदर हुई लेकिन निजी सिक्योसरिटी और बाउंसरों ने सड़क पर भी आवागमन रोक दिया। वाहन चालक खासे परेशान हुए। पुलिस ने भी व्यिवस्था् संभालने के बजाय लोगों को हटाना शुरू किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *