Header Banner

स्वच्छता अभियान में जगदीश चौक में की सफाई

BY — March 15, 2015

150308उदयपुर। जैन जागृति सेन्टर के तत्वावधान में आज सकल जैन समाज द्वारा जगदीश चौक से भारत अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई।

सेन्टर के अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा ने बताया कि संरक्षक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में पार्षद पंकज भण्डारी, पार्षद गणपत सोनी, पार्षद देवेन्द्र जावलिया, दिनेश मकवाना, कैलाश सोनी, अभियान के संयोजक पवन कोठारी, सुधीर चित्तौड़ा, लक्ष्मण शाह, राजेश मेहता, महेन्द्र दोशी, डॉ. सुरेश नाहर, राजेन्द्र जैन, अजीत माण्डोत ने पर्यटकों से आबाद रहने वाले क्षेत्र जगदीश चौक में सफाई की।
150309राजकुमार फत्तावत ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को उदयपुर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अनवरत जारी रहेगा। इससे पूर्व जैन जागृति सेन्टर ने जनवरी में उदियापोल बस स्टेण्ड, फरवरी में महाराणा भूपाल चिकित्सालय में किया गया था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply