भाजयुमो नेता का हटाया अवैध निर्माण

BY — March 18, 2015

180312उदयपुर। भूपालपुरा क्षेत्र में बिना सेटबैक छोड़कर किए जा रहे निर्माण को तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भाजयुमो नेता गजेन्द्र  भंडारी एवं गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के रिश्तेदार आकाश वागरेचा की इस निर्माण में भागीदारी बताई गई है।

180313उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी निगम ने इस निर्माण को तोड़ा था। उस समय भी जमकर विरोध हुआ। निगम ने अपने स्त र पर हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाकर जारी रखा गया। बुधवार को पहुंची टीम ने कार्रवाई शुरू की उसी दौरान भाजयुमो के महामंत्री गजेन्द्र  भंडारी परिजनों व मित्रों सहित वहां पहुंचे और विरोध किया। भंडारी ने इस पर स्टेम बताया लेकिन टीम ने स्टे अन्यत्र होने की बात कहकर अपनी कार्रवाई जारी रखी। अंतत: निगम की टीम ने अवैध निर्माण तोड़कर ही दम लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *