Header Banner

वेदान्ता के सीईओ टॉम अल्बानीज पहुंचे जावर

BY — April 10, 2015

किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

100408उदयपुर। उदयपुर से 40 किमी दक्षिण में स्थित जावर की पहाड़ियों में 2500 वर्ष पूर्व जस्ता एवं सीसा धातु के होने वाले खनन एवं प्रद्रावण सम्बसन्धी  महत्ताी से देशवासियों को अवगत कराने के लिए हिन्दुदस्तालन जिंक ने प्राचीन रामानाथ मंदिर में एक प्रदर्शनी लगाई है जिसका उदघाटन वेदांता पीएलसी के सीईओ टॉम अल्बा नीज ने शुक्रवार को किया।

पूरे क्षेत्र में फैले हुए प्राचीन खनन एवं प्रद्रावण अवशेष इस तथ्य के मूक प्रमाण हैं। प्रदर्शनी के दौरान हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी एवं उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल उपस्थित थे। संग्राहलय में प्राचीन खनन एवं प्रद्रावण पद्धति का चित्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया। अवलोकन के पश्चात अल्बायनीज ने इस क्षेत्र को संग्राहलय के रूप विकसित करने की आवश्यकता जताई जिससे आमजन विशेषकर विद्यार्थियों को हमारी विरासत से अवगत कराया जा सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply