Header Banner

नाहर मगरा में पेसिफिक मेडिकल सेन्टर शुरू

BY — April 14, 2015

140403उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एयरपोर्ट उदयपुर द्वारा आम आदमी को सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से नाहर मगरा के बजाज नगर में पेसिफिक मेडिकल सेन्टर की शुरूआत की गई।

सेन्टर का उदघाटन एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इण्डिया के डायरेक्टर एके वर्मा एवं पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने किया। प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ. एसएस सुराणा ने बताया कि इस सेन्टर पर मरीजों के लिए नियमित स्वास्थ्य परामर्श के साथ साथ सामान्य चिकित्सा एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाऐगी। उदघाटन पर पीएसएम विभाग के हैड कर्नल डॉ. दिनेश भटनागर, डॉ. एसके काबरा, डॉ. वीके खत्री, सीआईएसएफ के कमान अधिकारी डिप्टी कमाडेन्ट विशाल दुबे, असिटेन्ट कमाडेन्ट आरके पांडेय सहित सीआईएसएफ के जवान एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply