Header Banner

रोटरी आई केयर यूनिट की स्थापना से निर्धनों को राहत

BY — April 23, 2015

230403उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ब्ट 3052 के प्रान्तपाल रमेश अग्रवाल ने कहा कि देश से पोलियो उन्मूलन अभियान के बाद अब रोटरी अन्तर्रांष्ट्रीय दक्षिण एशिया से निरक्षरता उन्मूलन का कार्य हाथ में लिया है। जिसके तहत गांव-गांव ढाणी-ढाणी तक चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है जिसे सभी के सहयोग से 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

वे आज रोटरी क्लब की अधिकारिक यात्रा द ग्राण्ड टाया होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रोटरी ने मेडीकल सेवा को मिशन के रूप में ले रखा है। इसके अलावा शिक्षा, स्वच्छ भारत की तर्ज पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में टॅायलेट का निर्माण कराया जा रहा है। रोटरी मेडीकल क्षेत्र में बहुत कार्य कर रही है। मालपुरा में रोटरी हॉस्पीटल का कार्य दु्रत गति से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 वर्ष 2015-16 में गंभीर बीमारियों के ईलाज एंव उनकी सर्जरी के लिए शिविर लगाया जाएगा। रोटरी स्कूलों को गोद ले कर उनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।
क्लब अध्यक्ष डॉ. बीएल सिरोया ने बताया कि क्लब सत्र के प्रारम्भ में निर्धन नेत्र रोगियों के लिए न्यूनतम दर पर नेत्र चिकित्सा एंव सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने का एक लक्ष्य लेकर चला था जिसे सत्र की समाप्ति 30 जून से पूर्व ही सेवा भारती हॉस्पीटल में रोटरी आई केयर यूनिट की स्थापना कर उसे जनता के लिए हॉस्पीटल प्रबंधन को सोंप दिया जाएगा। इसके संचालन से गरीब एंव अति निर्धन लोगों को नो प्रोफिट नो लॉस की तर्ज पर ईलाज किया जाएगा। इससे प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग हॉस्पीटल में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि क्लब ने 1 जुलाई से लेकर अब तक 98 सेवा प्रोजेक्ट पूर्ण कर जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने में सफलता हासिल की है। जिसमें मेडिकल सर्जरी, कार्डिएक, पीडियाट्रीकक डी प्लान्टेशन, ब्लड डोनेशन र्जैसे सेवा कार्य किये है। रोटरी ने जनहित में रोटरी मोक्ष रथ, रोटरी मोर्चरी बॉक्स एवं आईसयीयू ऑन व्हीलस जैसी सेवायें चला रखी है। इसके अलावा क्लब द्वारा वोकेशनल सेन्टर,डेफ एण्ड डम्ब सेन्टर का संचालन किया जा रहा है। क्लब ने टीच कार्यक्रम के तहत इस सत्र में करीब 2 हजार बच्चों को स्टेशनरी वितरण की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply