Header Banner

धूमधाम से चढ़ाई एकलिंगजी पर ध्वजा

BY — May 4, 2015

नमदेव टांक क्षत्रिय समाज का वैशाखी पूर्णिमा पर आयोजन

040510उदयपुर। श्री नामदेव टांक क्षत्रिय समाज की ओर से सोमवार सुबह कैलाशपुरी स्थित एकलिंगजी में प्रतिवर्ष की भांति वैशाखी पूर्णिमा पर सैकड़ों समाजजनों की मौजूदगी में ध्वजा चढ़ाई गई।

040511समाज के अध्यक्ष विष्णु नेहरिया ने बताया कि रविवार रात्रि समाजजन कैलाशपुरी पहुंच गए जहां रात्रि जागरण के साथ भजन-कीर्तन किए गए। इसके बाद उदयपुर से समाज के कई युवा, आबाल वृद्ध सोमवार अलसुबह 5.30 बजे कैलाशपुरी पहुंचे जहां श्रीयादेवी मंदिर से ध्वजा की शोभायात्रा निकाली गई। श्री एकलिंगनाथ की जय, धोळी ध्वजा वाले की जय.. हर हर महादेव के जयकारों के साथ समाजजन एकलिंगजी मंदिर पहुंचे जहां सभी दर्शनार्थियों के जाने के बाद ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान समाज की महिलाएं भजन गाती रहीं।
040512040513पूर्व अध्यक्ष नरेश बूला ने बताया कि अगले माह ज्येष्ठ की पूर्णिमा पर रंगनिवास स्थित समाज के प्रभुश्याम मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। साथ ही समाजजनों का स्नेह मिलन भी होगा। समारोह में संजय गोठवाल, भैरूलाल छापरवाल, नवल कुमार टेलर, गोपाल टेलर, ओम नथिया, मनीष पोखरा, राजेश पोखरा सहित सैकड़ों समाजजन मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply