Header Banner

सम्बोधि रत्न सम्मान चौधरी को

BY — May 8, 2015

080506उदयपुर। साहित्य प्रकाशन के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए उदयपुर के हंसराज चौधरी को इस वर्ष का सम्बोधि-साधना संघ का सर्वोच्च सम्मान सम्बोधि-रत्न दिया जा रहा है। यह सम्मान उन्हें 10 मई को जोधपुर के सम्बोधि-धाम में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया जाएगा।

सम्बोधि-धाम जोधपुर के अध्यक्ष कैलाश भंसाली ने बताया कि सम्बोधि-साधना संघ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सेवा परक श्रेष्ठ कार्यो के लिए प्रतिवर्ष यह सम्मान दिया जाता है। उदयपुर के हंसराज चौधरी ने विभिन्न सामाजिक सेवाओं के साथ सम्बोधि साहित्य को नया स्वरूप प्रदान करते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय संत ललित प्रभ एवं प्रसिद्ध विचारक चन्द्रप्रभ के सानिध्य में जोधपुर में प्रदान किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply