Header Banner

मां करती है बच्चों का सर्वांगीण विकास

BY — May 9, 2015

मदर्स डे पर संंस्कृतिक कार्यक्रम

090503उदयपुर। ऐश्वर्या पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस (मदर्स डे) के उपलक्ष्य में आज धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के नन्हें-नन्हें बालक-बालिकाओं ने अपनी माताओं के लिए विभिन्न गीत, कविता व नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों की माताओं ने भी भाग लिया।

स्कूल की संयोजिका श्रीमती लवली भाटी ने मातृ दिवस की महत्ता पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि बताया कि माँ ही बच्चे की प्रथम गुरू होती है एवं अच्छे संस्कार देकर उसका सर्वांगीण विकास करती है।  कार्यक्रम के अन्त में बच्चों की माताओं ने भी मंच पर आकर अपने विचार प्रकट किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply