निष्ठावान को ही बनाएं कांग्रेस सदस्य : झाला

BY — May 11, 2015

देहात कांग्रेस 15 मई तक 70 हजार सक्रिय सदस्य बनाएं-पाराशर

congress-1उदयपुर। कांग्रेस के सदस्यता अभियान की अन्तिम तारीख नजदीक आते ही पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए देहात कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री पुखराज पाराशर ने जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला से सदस्यता में पिछड़ रहे ब्लॉकों के लिए सदस्यता लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग हेतु पदाधिकारियों को नियुक्त करने को कहा।

महामंत्री पाराशर ने देहात काग्रेस के 8 विधानसभा क्षेत्रो के 15 ब्लॉक से 70 हजार सक्रिय सदस्य 15 मई तक बनाने के निर्देश दिये। जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने सदस्यता अभियान की धीमी गति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेता सिर्फ सत्ता का सुख लेने के लिए नहीं वरन पार्टी की मजबूती के लिए संगठन एवं कार्यकर्ताओ के लिए काम करना सीखे। सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी कर के ही सत्ता मे वापस आया जा सकता है। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों से सदस्यता शुल्क संबंधित कार्यकर्ता से स्वयं की जेब से ही अदा करने को कहा जिससे सदस्य बनने वाला कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठावान रहेगा। उन्होेेने सदस्य बनाने वाले पदाधिकारियो को कहा कि वे अन्य पार्टियों की तरह सदस्य नही बनाकर अपनी पार्टी की रीति नीति एवं सिद्वान्तो को समझाकर ही सदस्य बनाये। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर नियुक्त जिला पदाधिकारियो के ब्लॉको में नही जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्हें काम करने की इच्छा नही है वे स्वेच्छा से कह दे उनकी जगह अन्य पदाधिकारियो को जिम्मेदारी दे दी जायेगी।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम को लेकर झाला ने पदाधिकारियो को बताया कि देहात कांग्रेस कार्यालय पर 15 मई तक प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक कार्यालय सचिव महेन्द्र डामोर के पास सदस्यता फार्म जमा किये जायेगे। देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. दयाराम परमार, प्रदेश महामंत्री गजेन्द्रसिह शक्तावत, जगदीशराज श्रीमाली, मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक पुष्करलाल डांगी, सज्जन कटारा, पूर्व उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, प्रतिपक्ष नेता जिला परिषद बाबूलाल खटीक, ब्लॉक अध्यक्ष स्वंयभू शर्मा, कचरूलाल चौधरी, भगवतसिंह झाला, प्रवीण सरणोत, महेश पालीवाल, कालूराम मीणा, मेघराज स्वर्णकार, प्रमोद मेनारिया, जिला परिषद सदस्य सुरेश मीणा, मांगीलाल गमेती, उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, महामंत्री मथुरेश नागदा, मुमताज कुरैशी, सचिव कमलसिंह चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य कौशल नागदा, जयप्रकाश वाणावत सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *