आग बरसाती धूप ने सूनी कर दी सड़कें

BY — May 17, 2015

170511उदयपुर। तेज झुलसाती गर्मी के साथ लेकसिटी में शनिवार क दिन मई माह का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान भी 42 डिग्री के आसपास रहा। लेकसिटी में तपती धूप के साथ गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है।

170510मई माह में ज्येष्ठ माह की तेज झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल दिखाई दिए। शहर के चौराहों पर लगे हिन्दुस्तान जिंक के तापमापी यंत्रों पर तापमान 43 डिग्री तक दर्ज किया गया वहीं मौसम विभाग डबोक के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।
लेकसिटी में अब तक की गर्मी का यह सबसे गर्म दिन रहा। इससे पूर्व 19 अप्रेल को तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके पश्चात तापमान में कमी के साथ पिछले 1 दिन से तापमान स्थिर अवस्था में 40 डिग्री पर बना हुआ था। शहर में कुछ दिनों में तेज गर्मी के साथ ही तापमान 42 डिग्री के ईर्द-गिर्द ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

170512बढ़ती गर्मी के साथ आज भरी दुपहरी में सड़कों पर वीरानी छा गई। तपती तेज धूप में पंखे भी बेजान नजर आए। कई कूलर व्यवसायी की दुकानों पर आज गर्मी से निजात के लिए लोग कूलर खरीदते दिखाई दिए। दिन की तेज गर्मी के कारण घरों की दीवारें एवं फर्श रहने लगे है। धूप से बचाव के दुपहिया वाहनधारी हेलमेट के साथ ही अपने आपको कपड़े से ढककर धूप से बचाव करते दिखाई दे रहे है। वहीं शहर के चौराहें पर तैनात पुलिसकर्मियों को धूप से बचाव के लिए विशेष प्रकार के काले चश्मे भी प्रदान किए गए है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शहर में मई एवं जून माह में प्रचण्ड गर्मी रहती है। मई के अंत तक तापमान 43 से 44 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *