Header Banner

शिविर में डेढ़ सौ बच्चे सीख रहे योगा

BY — May 28, 2015

280505उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मण्डल द्वारा भुवाणा रोड स्थित देवेन्द्र धाम में चलाये जा रहे 15 दिवसीय धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर में 150 से अधिक बच्चें प्रतिदिन नियमित रूप से प्रात: सवा छ: बजे से योगा सीख कर अपने शरीर को स्वस्थ एंव तदुंरूस्त रख रहे हैं।

मण्डल अध्यक्ष सुधा भण्डारी एवं मंत्री ममता रांका ने बताया कि शिविर में पतजंलि योग प्रशिक्षक अशोक एंव प्रेम जैन द्वारा बच्चों सेे विभिन्न तरह के योगा करा रहे है। जिसमें व्यायाम एंव पद्मासन, मयूरी आसन, शीर्षासन, वक्रासन प्राणायाम मुख्य है। बच्चों को तनाव से दूर रहने के उपाय भी बताये जा रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply